Fri. Jun 12th, 2026

मद्महेश्वर में यात्रियों को मिलेगी चिकित्सा सुविधा

logo

समाचार इंडिया/रुद्रप्रयाग। पंच केदार में द्वितीय मद्महेश्वर में इस बार यात्रियों को स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा सेवा मुहैया कराएगा। धाम में फार्मेस्टिस्ट और दो अन्य कर्मचारी तैनात होंगे। साथ ही यात्रा के मुख्य पड़ाव गौंडार गांव में भी पूरे यात्राकाल में एक सामाजिक संस्था के सहयोग से चिकित्सा सेवा मिलती रहेगी। सीएमओ डॉक्टर हरीश चंद्र सिंह मार्तोलिया ने बताया कि 22 मई से शुरू हो रही द्वितीय केदार की यात्रा में श्रद्धालुओं को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए कार्ययोजना भी तैयार कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *