Fri. Jun 12th, 2026

पलायन रोकने में कारगर साबित होगा रेशम उत्पादन: राज्यपाल

समाचार इंडिया/देहरादून। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा है कि पर्वतीय क्षेत्रों में रेशम उत्पादन पलायन रोकने में कारगर साबित होगा और इसके लिए विशेष प्रयास करने होंगे। राज्यपाल ने देहरादून स्थित क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डाक्टर सरदार सिंह से मुलाकात में कहा कि रेशम की खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित किया जाए। राज्यपाल ने कहा कि राज्य के रेशम की गुणवत्ता अंतर्राष्ट्रीय स्तर की है। डॉक्टर सिंह ने राज्यपाल को बताया कि प्रदेश में 10 हजार लोग रेशम उत्पादन से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राजमार्गों के किनारे शहतूत के पौधों को लगाया जा रहे हैं, ताकि हरित राजमार्गों के साथ ही लोगों की आर्थिक भी बढे़ंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *