Mon. Sep 23rd, 2024

राष्ट्रपति ने प्रशिक्षु अधिकारियों को किया संबोधित

समाचार इंडिया/मसूरी। पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया।  कोविंद ने कहा कि देश के निर्माण के लिए आधुनिक और सेवा परक सोच के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के विरूद्ध चल रहे राष्ट्रीय अभियान में सभी को अग्रणी भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार उन्मूलन में योगदान देने और समाज में नैतिकता पर आधारित व्यवस्था को आगे बढ़ाने में जैसी पद्धतियां उपयोगी सिद्ध होती हैं। उन्होंने कहा कि आपको सुसंस्कृत व लोकोपयोगी जीवन जीने का लक्ष्य रखना होगा। साथ ही अपने कार्यों में पारदर्शिताए निष्पक्षता और लोगों को संतुष्ट करने की भावना के साथ आगे बढ़ना होगा। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि ध्यान प्रक्रिया से प्रशिक्षु अधिकारियों को परिचित कराना एक अच्छी पहल है। यह उनके आत्मावलोकन में लाभप्रद साबित होगा। उन्होंने कहा कि फील्ड में प्रशिक्षु अधिकारियों के सम्मुख अनेक प्रकार की चुनौतियां व परिस्थितियां आएगी जिसे वे अपने आत्मानुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति से उसके समाधान खोजें। राज्यपाल ने कहा कि एक लोक सेवक के रूप में आपको प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को सुनने की क्षमता का विकास करना होगा। किसी की समस्या को सुनने से उस समस्या के समाधान के रास्ते मिलते हैं। उन्होंने कहा कि लोक सेवकों को भ्रष्टाचार उन्मूलन और लोगों के जीवन को सरल बनाने में अपना योगदान देने के लिए सदैव आगे रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *