Wed. Jun 10th, 2026

हर्षोल्लास के साथ मनाया मदर्स डे

समाचार इंडिया/देहरादून। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी न्यू लिटिल एंजल स्कूल में मदर्स डे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें सभी बच्चों की माँ व बच्चों ने बहुत आनंद लिया स्कूल की ओर से माताओं के लिए अलग अलग प्रकार के खेल रखे गए जिनमें सभी माताओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया बच्चों द्वारा किए गए नृत्य के कार्यक्रम ने सभी माताओं का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में बच्चों की माताओं ने रैम्प वाक के साथ साथ खेल के अलग अलग हिस्सों में प्रदर्शन कर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान प्रदान किये। आयोजन में गीत संगीत के माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने खूब मनोरंजन लिया। सभी प्रतिभाग बच्चों एवं माताओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल एवं टीचर्स समृद्धि गौरी रितु अंकिता अन्य टीचरों ने सभी माताओं को धन्यवाद व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *