Wed. Jun 10th, 2026

बद्रीनाथ धाम में चलाया दो दिवसीय संयुक्त अभियान

समाचार इंडिया/चमोली। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन व जिलाधिकारी हिमंाशु खुराना के निर्देशों के क्रम में बद्रीनाथ धाम में दो दिवसीय संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान धाम में संचालित हो रहे होटल, ढाबों, रेस्टॉरेंट, किराने आदि की दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। 3 दर्जन दुकानों के निरीक्षण में खाद्य कारोबार कर्ताओं को दुकानों में साफ सफाई रखने, गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों के विक्रय करने, बिना फूड लाइसेंस खाद्य कारोबार न करने, रेट लिस्ट लगाने, सूखा गीला कूड़ा अलग अलग निस्तारण करने के विशेष निर्देश दिए गए। टीम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र, जिला खाद्य संरक्षा अधिकारी  अमिताभ जोशी, नगर पंचायत ईओ सुनील पुरोहित ,वरिष्ठ खाद्य संरक्षा अधिकारी असलम खान एवं खंड विकास अधिकारी रहे।

बद्रीनाथ धाम में एक बार फिर से बर्फबारी शुरू
बद्रीनाथ धाम में एक बार फिर से बर्फबारी शुरू हो गयी मौसम की बेरुखी ने इस बार सभी को हैरान कर दिया है। वही मौसम विभाग की बारिश और बर्फबारी की चेतावनी सटीक साबित हो रही है। बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी से तापमान में भरी गिरावट आयी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *