Wed. Jun 10th, 2026

आतंकियों के साथ मुठभेड़ में देवभूमि का सपूत शहीद

समाचार इंडिया। डेस्क। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कंडी इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में सेना के पांच जवान शहीद हो गए है। इस मुठभेड़ में देवभूमि के चमोली जिले का एक जवान  आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गया है।  मुठभेड़ में  दो जवान मौके पर ही शहीद हो गए, जबक‍ि  लोहा लेते हुए घायल हुए तीन जवान इलाज के दौरान शहीद हो गए हैं। वहीं कुछ अन्य जवान घायल बताए जा रहे हैं। मुठभेड़ में कई आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। देश की रक्षा करते हुए उत्तराखण्ड के एक जवान भी देश के लिए शहीद हो गए हैं। आतंकियों के साथ मुठभेड़ में गैरसैंण ब्लॉक के कुनिगाड गांव के रहने वाले यूनिट में 9 पैरा में कमांडो रुचिन सिंह रावत, पुत्र राजेन्द्र सिंह रावत शहीद हो गए। वह अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता पत्नी व चार वर्षीय बच्चे को छोड़ गए। जिला प्रशासन ने उनके शहीद होने की जानकारी दी है। जवान के शहीद होने का  समाचार मिलते ही समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *