Mon. Sep 23rd, 2024

राजकीय सम्मान के साथ हुआ कैबिनेट मंत्री का अंतिम संस्कार

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण, परिवहन, खादी ग्रामोद्योग मंत्री चंदन राम दास का आज अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ बागेश्वर के सरयू—गोमती नदियों के तट पर किया गया। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के अंतिम संस्कार में राज्य के मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी, सौरभ बहुगुणा, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व राज्यपाल भगत कोश्यारी सहित भारी संख्या में स्थानीय जनता तथा बीजेपी के अलावा अन्य राजनैतिक दलों के नेता शामिल हुए। उन्हे उनके पुत्र गौरव दास और भाष्कर दास ने उन्हें मुखाग्नि दी। बागेश्वर के विधायक और केबिनेट मंत्री के निधन से पूरे जिले में शोक व्यापत है। हर कोई उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगो का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। हर कोई आज उनके लिए गमगीन नजर आया। वहीं पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दास के निधन को बागेश्वर की ही नहीं उत्तराखंड की गहरी क्षति बताया। वही पूर्व राज्यपाल भगत कोश्यारी ने बताया की वह उनको जब वह कांग्रेस में थे तब से जानते थे। उनको 2007 में बीजेपी ने मैं ही लेकर आया था। उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुडकड नही देखा था। वह जानता के सच्चे सेवक थे। वही मुख्यमंत्री धामी ने कहा की उनके बचे हुए सपने को पूरा करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उनको भूलना आसान नहीं। उनके हर सपने को पूरा किया जायेगा। बाबा बागनाथ धाम को हरिद्वार की तर्ज पर विकसित किया जायेगा। बागेश्वर जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि मंत्री के निधन बाद से सभी में शोक व्याप्त है। सबके प्रिय नेता के जाने से क्षेत्र में हर कोई दुखी है। उनको भूलना आसान नहीं है। वही प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा की मंत्री दास हमेशा जमीन में जुड़े हुए रहते थे। गरीबों असहाय लोगो के लिए जिन जान से काम में लगे रहते थे । ये भारी भीड़ उनकी लोकप्रियता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *