Sat. Jun 6th, 2026

जय भोले–जय केदार के जयकारों के साथ खुले केदारनाथ के कपाट

समाचार इंडिया/देहरादून। 11वें ज्योर्तिलिंगों में अग्रणी भगवान केदारनाथ के कपाट पौराणिक परम्पराओं, विधि–विधान से वैदिक मंत्रोंच्चारण एवं जय भोले–जय केदार के जयकारों के साथ  सुबह  6 बजकर 15 मिनट पर  विधि विधान के साथ खोल दिए गए।

इस दौरान हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। इस खास मौके पर मंदिर परिसर को 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया था। कपाट खुलने की प्रक्रिया प्रात: पांच बजे से शुरू हो गयी थी। इससे पूर्व सुबह तड़के केदार बाबा की पंचमुखी मूर्ति का श्रंगार किया गया और भोग लगाया गया और पूजा अर्चना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *