Sun. Jun 7th, 2026

यात्रा पड़ावों पर चहल-पहल शुरू, सजने लगे बाजार

logo

समाचार इंडिया/उत्तरकाशी। आगामी 22 अप्रैल को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने जा रहें है। गंगोत्री धाम समेत प्रमुख यात्रा पड़ावों पर चहल-पहल शुरू होने के साथ ही बाजार सजने लगे है। इस बार जिला प्रशासन द्वारा जिले में स्थित दोनों धाम को प्लास्टिक मुक्त करने के उद्देश्य से क्यूआर कोड सिस्टम लागू किया है। स्थानीय व्यापारियों एवं कारोबारियों के साथ समन्वय स्थापित कर पानी,कोल्ड ड्रिंक की प्लास्टिक बोतले एवं नमकीन, चिप्स के रैपर में क्यूआर कोड लगाए गए है उन्ही को भटवाड़ी चेक पोस्ट से आगे ले जाने की अनुमति दी जा रही है। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला के निर्देशानुसार एसडीएम भटवाड़ी चतर सिंह चौहान ने बताया कि से भटवाड़ी चेक पोस्ट में पुलिस और राजस्व टीम द्वारा मालवाहकों की चैकिंग की जा रही है। पेय पदार्थों पानी ,कोल्ड ड्रिंक की प्लास्टिक बोतले एवं खाद्य पदार्थो के प्लास्टिक रैपर आदि में क्यूआर कोड लगी सामग्री को आगे ले जाने की अनुमति दी जा रही है। बिना क्यूआर कोड लगी प्लास्टिक पानी और कोल्ड ड्रिंक एवं चिप्स, नमकीन आदि के रैपर सामग्री को कतई भी आगे नही भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *