Mon. Jun 8th, 2026

10 विद्यालयों को पुस्तकें प्रदान की

logo

समाचार इंडिया/बागेश्वर। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने 10 विद्यालयों को पांच लाख रुपये की पुस्तकें प्रदान की है। जिनका आज वितरण किया गया। राइंका सभागार पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि मनोज ओली ने कहा कि यह पुस्तकें विद्यार्थियों के जीवन को सफल बनाएंगी। उन्होंने कहा कि यह शुरूआत है भविष्य में सभी विद्यालयों तक पुस्तकें पहुंचाने का लक्ष्य है। मुख्य शिक्षाधिकारी गजेंद्र सिंह सौन ने कहा कि किसी भी विद्यालय में पुस्तकें शिक्षा की पूरक होती हैं। न केवल छात्र बल्कि शिक्षकों को भी उनका अध्ययन करना चाहिए। यह पुस्तकें राइंका बागेश्वर, रवाईखाल, भटखोला, काफलीगैर, क्वैराली आदि विद्यालयों को दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *