Mon. Sep 23rd, 2024

हमारी संस्कृति हमारी विरासत : धामी

समाचार इंडिया। हल्द्वानी।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  कुमाऊ द्वार महोत्सव में पहुंचे। इस अवसर पर
मुख्यमंत्री धामी ने कहा की हमारी संस्कृति हमारी विरासत है और हमें इसे संजोकर रखना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति हमारी धरोहर है। इसका संरक्षण हम सब का दायित्व है। हमारी संस्कृति ही हमे मान-सम्मान, अधिकार, प्रदान करती है। हमारी पहचान बनाती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से हमारी संस्कृति को संजोने का कार्य किया जाता है, वही हमारे युवा ऐसे कार्यक्रमो से जागरूक होते हैं। साथ ही स्थानीय उत्पादों को बाजार के साथ ही लोगों को उनकी पहचान के बारे में जानकारियां मिलती है। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन के लिए आयोजकों को  बधाई दी।  इस अवसर पर  मुख्यमंत्री ने कलाकारों को  पुरस्कृत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *