Sun. Sep 22nd, 2024

10 लाख श्रद्धालुओं ने अब तक चारधाम यात्रा के लिए कराया पंजीकरण

समाचार इंडिया। देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए अब तक लगभग 10 लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा चुके हैं। केदारनाथ के लिए सर्वाधिक भक्तों ने बाबा केदार के दर्शन के लिए पंजीकरण कराया है।  केदारनाथ- के लिए सर्वाधिक 3 लाख 49 हजार 944, बद्रीनाथ के लिए 2 दो लाख 91हजार 537, यमनोत्री-1 लाख 61 हजार 149 और गंगोत्री धाम के लिए 1लाख 66 हजार 310 श्रद्धालुओं ने विभिन्न माध्यमों से अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। इस वर्ष यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का पंजीकरण सत्यापन के बाद दर्शन करने का टोकन दिया जाएगा। धामों में जाने से पहले श्रद्धालुओं के पंजीकरण का सत्यापन किया जाएगा। केदारनाथ धाम के पंजीकृत श्रद्धालुओं के पंजीकरण का सत्यापन सोनप्रयाग में होगा। जबकि,  बदरीनाथ के लिए पांडुकेश्वर, गंगोत्री के लिए हीना व यमुनोत्री के लिए बड़कोट में श्रद्धालुओं का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद ही दर्शन के लिए उन्हें टोकन दिया जाएगा। पर्यटन मंत्री सतपाल  महाराज ने कहा कि गत वर्ष की भांति इस बार भी सरकार चारधाम यात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर लगातार समीक्षा कर रही है। पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने  कहा कि चारधाम यात्रा के लिए जिस प्रकार से यात्री लगातार बड़ी संख्या में अपना पंजीकरण करवा रहे हैं और गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउसों की बुकिंग का आंकड़ा रोज बढ़ रहा है, वह इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि इस वर्ष की चारधाम यात्रा पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़कर नये कीर्तिमान स्थापित करेगी। महाराज ने कहा कि 22 अप्रैल से शुरू होने जा रही है चारधाम यात्रा के श्रद्धालुओं ने विभिन्न माध्यमों से  अब तक लगभग 10 लाख से अधिक पंजीकरण करवा चुके हैं।  उन्होंने कहा कि इस वर्ष यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का पंजीकरण सत्यापन के बाद दर्शन करने का टोकन दिया जाएगा। धामों में जाने से पहले श्रद्धालुओं के पंजीकरण का सत्यापन किया जाएगा। पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि केन्द्र के सहयोग से जहां प्रदेश सरकार केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण करवा रही है, वहीं दूसरी ओर बद्रीनाथ धाम को एक “स्मार्ट स्प्रिचुअल हिल टाउन” के रूप में विकसित किए जाने का सरकार चरणबद्ध रूप से कार्य कर रही है। चारधाम यात्रा और पर्यटन के विकास के लिए कनेक्टिविटी बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए हम देश के अन्य क्षेत्रों के साथ कनेक्टिविटी बेहतर बनाने पर तेजी से काम कर रहे हैं। हवाई सेवाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। चारधाम ऑल वेदर रोड और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर काम जोरों पर चल रहा है। गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब, सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना को विकसित का काम तेज कर दी गई है।  महाराज ने कहा कि  27 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम के साथ ही  हेमकुंड यात्रा के लिए  सभी तैयारियां पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि इस बार  यात्री सुविधाओं को देखते हुए  पंजीकृत यात्री के लिए विशेष टोकन की व्यवस्था की गई है । उन्होंने चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से  चार धाम यात्रा की विस्तृत सुविधाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण करवाने की अपील की है।  वही पर्यटन विभाग ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए  श्रद्धालु पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in या व्हाट्सअप नंबर 8394833833 पर  पंजीकरण कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *