Sun. Sep 22nd, 2024

सड़क की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आज हल्द्वानी में 9 किलोमीटर लम्बी सड़क सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ किया। सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि शहर के चहुंमुखी विकास के लिए सरकार निरंतर बजट दे रही है। उन्होंने अधिकारियों को सड़क की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी शहर में यातायात के दबाव को कम करने के लिए फ्लाई ओवर का सर्वे कार्य शुरू कर दिया है और जल्द ही फ्लाईओवर कार्य को शुरू कर दिया जाएगा। वही केंद्रीय पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने प्रस्तावित जैव विविधता केंद्र का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों से निर्माण संबंधी जानकारी ली। केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने कहा कि दूरदराज से आने वाले पर्यटकों के लिए हल्द्वानी में कोई पर्यटन स्थल नहीं है इसीलिए सरकार जैव विविधता केंद्र और उसके पश्चात जू का निर्माण करेगी। जिससे कि दूरदराज से आने वाले पर्यटकों को हल्द्वानी में एक पर्यटन स्थल मिलेगा। केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने बताया कि राज्य एवं केंद्र सरकार मिलकर इस पर तेजी से कार्य करेंगे, ताकि जल्द ही यह धरातल पर उतर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *