Sat. Jun 6th, 2026

उत्तराखंड पुलिस ने जारी किया अलर्ट

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। खालिस्तान समर्थक व वारिस पंजाब दे संगठन के संचालक अमृतपाल सिंह उत्तराखंड निकल गया है। हरियाणा व पंजाब पुलिस की टीम को इनपुट मिला है। इसकी सूचना पर उत्तराखंड पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया। बृहस्पतिवार देर शाम से ही प्रदेश की सीमाओं पर चेकिंग शुरू कर दी गई है। अमृतपाल पंजाब में गिरफ्तारी से बचने के लिए रविवार 19 मार्च को शाहाबाद की न्यू सिद्धार्थ काॅलोनी में एक महिला समर्थक के घर रुका था। अगले दिन सुबह वह फरार हो गया। मामला खुला तो कुरुक्षेत्र पुलिस सक्रिय हो गई और महिला बलजीत कौर को गिरफ्त में ले लिया, जिसके बाद उसे पंजाब एसटीएफ को सौंप दिया गया। पूछताछ में महिला ने माना है कि अमृतपाल यहां से उत्तराखंड के लिए निकला था। पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के यमुनानगर होते हुए उत्तराखंड में दाखिल होने की आशंका जताई है जिसके बाद हरकत में आई उत्तराखंड पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया। देर शाम से ही विकासनगर क्षेत्र में हिमाचल व यूपी से लगने वाले कुल्हाल और दर्रारीट बार्डरो पर चेकिंग शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *