Sun. Jun 7th, 2026

तहसील दिवस का किया जाएगा आयोजन

logo

समाचार इंडिया/रुद्रप्रयाग। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए एवं विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनमानस को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सभी तहसीलों में माह अप्रैल, मई एवं जून 2023 में रोस्टरवार तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील रुद्रप्रयाग में 04 अप्रैल, 2023 को तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह तहसील जखोली में 18 अप्रैल को मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित की जाएगी। 02 मई, 2023 को तहसील बसुकेदार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तथा तहसील ऊखीमठ में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 16 मई, 2023 को तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 6 जून को तहसील रुद्रप्रयाग तथा 20 जून, 2023 को अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील जखोली में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने उक्त आयोजित होने वाले तहसील दिवसों के लिए संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *