Sun. Sep 22nd, 2024

खेल विवि को लेकर मुख्यमंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक

समाचार इंडिया। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को खेल विश्वविद्यालय के लिए अवस्थापना सुविधाओं के साथ ही खेल शैक्षणिक गतिविधियों के लिए इस क्षेत्र के विषय विशेषज्ञों से सुझाव लेने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्द्वानी स्थित खेल मैदान का बेहतर तरीके से उपयोग हो सके, इसके लिए हल्द्वानी में भी खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए संभावनाएं तलाशी जाएं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं। राज्य में युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में खेल विश्वविद्यालय बनने से राज्य के युवाओं को खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसर मिलेंगे। बैठक में खेलमंत्री  रेखा आर्या, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव  आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, दिलीप जावलकर, महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत, खेल निदेशक जितेन्द्र सोनकर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *