Tue. Jun 9th, 2026

लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर हुआ हादसा, 3 की मौत

समाचार इंडिया। ऋषिकेश।  नीलकंठ महादेव के दर्शन करने जा रहे यात्रियों का वाहन लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार को उधमसिंह नगर जिले के गली नंबर एल, कस्तूरी वाटिका रुद्रपुर का एक परिवार वाहन Uk06 A U/9012 में सवार होकर नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान वाहन जैसे ही पीपलकोटी के पास पहुंचा। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से  राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। और घायलों को खाई से निकाल कर।  ऋषिकेश अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कमलेश की पुत्र दिव्यांश( 6) और पुत्री दीप्ती ( 4) साथ ही कमलेश (20) पुत्री सोमपाल को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल सुरेश (35) पुत्र चैनसुख, पुष्पा देवी( 30)  पत्नी सुरेश, सोमपाल( 55) पुत्र शोभाराम, चमेली देवी( 50)  पत्नी सोमपाल, अमित( 36) पुत्र चैनसुख, उषा( 35)  पत्नी अमित, हर्ष (8)  पुत्र अमित, तनु( 14) पुत्री अमित, प्रियंका (15) पुत्र विशंबर दयाल, विनय कुमार( 19) पुत्र विशंबर दयाल  को एम्स में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *