विशेषज्ञों का सर्वेक्षण दल कर्णप्रयाग पहुंचा
समाचार इंडिया। चमोली। नगर पालिका कर्णप्रयाग के बहुगुणा नगर, अपर बाजार और सुभाषनगर में भूधंसाव की समस्या को लेकर उच्च स्तरीय तकनीकी विशेषज्ञों का सर्वेक्षण दल कर्णप्रयाग पहुंचा। दल ने प्रभावित क्षेत्रों में सर्वेक्षण कार्य शुरू कर दिया है। सर्वेक्षण टीम भूधंसाव कारणों का गहन अध्ययन करने के उपरांत शीघ्र ही अपनी रिपोर्ट शासन को प्रेषित करेगी। जिससे भूधंसाव समस्या का जल्द से जल्द निदान किया जा सके।सर्वेक्षण दल में उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिशासी निदेशक डा.पीयूष रौतेला, विशेषज्ञ डा.सांतनु सरकार, आआईटी रूडकी से डा.शारदा प्रधान, सीबीआरआई से डा.कौशिक पंडित, जीएसआई से संदीप, पवन तथा आईआईआरएस से प्रसुन्न कुमार गुप्ता आदि शामिल है।
