Sat. Oct 3rd, 2026

बालिका की मौत

समाचार इंडिया। बनबसा। हाईवे पर ट्राले की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालिका की मौत हो गई। सोमवार सुबह करीब 8 बजे नेहा जोशी पुत्री रमेश जोशी निवासी ग्राम पचपकरिया अपनी मां  के साथ स्कूटी से स्कूल जा रही थी। इस दौरान खटीमा की ओर जा रहे ट्राला ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में नेहा गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए पुलिस की मदद से टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  पुलिस ने ट्राला कब्जे में ले लिया। चालक को भी हिरासत में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *