Fri. Sep 20th, 2024

मुख्यमंत्री ने की पावर वीडर से खेत की जुताई

समाचार इंडिया। नई टिहरी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को  प्रखंड थौलधार के तिवाड़ गांव  में  पावर वीडर से खेत की जुताई की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री तिवाड़ का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री  धामी ने गांव में स्थित विभिन्न होमस्टे का निरीक्षण किया एवं ग्राम वासियों की सराहना की।मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं एवं बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने ग्राम वासियों से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आमजन तक पहुंचे इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। सरकार एवं आमजन के बीच परस्पर संवाद भी विकास में अपनी अहम सहभागिता निभाता है। गांव के विकास से ही उत्तराखंड का विकास संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *