Wed. Sep 30th, 2026

फंदे पर झूली दो महिलाएं

समाचार इंडिया । पिथौरागढ़।   जिले में दो अलग-अलग मामलों में दो  महिलाओं ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ नगर के न्यू बजेटी में सपना कोहली (21) ने घर में पंखे से लटक कर जान दे दी।  महिला का दो वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था।  कोतवाल पिथौरागढ़ मोहन चंद्र पांडे के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है। इन दिनों घर आया हुआ है। महिला का मायका गंगोलीहाट के पड़कटिया में बताया गया है। वहीं दूसरे मामले में रई में रहने वाली सोनिया भंडारी (28) पत्नी किशन भंडारी ने भी बुधवार को घर के भीतर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से बजेत, कनालीछीना की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार महिला का पति जिले से बाहर नौकरी करता है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *