Fri. Sep 20th, 2024

जोशी बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

समाचार इंडिया। नैनीताल। भारतीय पत्रकार यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जोशी ने वरिष्ठ पत्रकार ललित मोहन जोशी को  उत्तराखंड का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।  ललित जोशी विगत 38 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में  कार्य कर रहे हैं। इससे पूर्व ललित जोशी भारतीय पत्रकार यूनियन के नैनीताल मंडल  के अध्यक्ष भी रहे । जोशी ने कहा की वह पत्रकारों की समस्याओं का समाधान करने भरसक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा वह अति शीघ्र ही भारतीय पत्रकार यूनियन के सभी सदस्यों से विचार विमर्श कर यूनियन की बैठक करेंगे। उन्होंने जिम्मेदारी सौंपने पर भारतीय पत्रकार यूनियन के सदस्यों का आभार जताया है।  जोशी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर  पत्रकारों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *