Sun. Jun 28th, 2026

हर्ष फायरिंग करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

समाचार इंडिया। हरिद्वार। थाना बुग्गावाला पर ग्राम टांडा हसनगढ में शादी समारोह में गोली चलने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंची और परिजनों के सहयोग से घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया। मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपित  के विरुद्ध गैर इरादगन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार बुग्गावाला क्षेत्र के एक गांव में शादी में बज रहे डीजे बजने के दौरान  चाचा द्वारा की गई हर्ष फायरिंग में  परमजीत सिंह पुत्र नीटू सिंह  (14) को गोली लग गई। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि मामले में गोली चलाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दिए गए निर्देश पर पुलिस टीम ने खेड़ी सिकोहपुर जाने वाले रास्ते से  आरोपित श्रवण कुमार उर्फ पप्पू को घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल 9 एमएम, 5 जिंदा कारतूस व 01 खोखा राउंड के साथ गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *