Sun. Sep 22nd, 2024

अनुग्रह राशि 15 से 1 लाख करने की घोषणा

logo

समाचार इंडिया। देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणोश जोशी ने उपनल कर्मचारी की सेवा के दौरान मृत्यु होने पर  दी परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को 15 हजार  से बढ़ाकर एक लाख रुपए करने की घोषणा की है। कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि उपनल कर्मचारी राज्य के प्रत्येक विभाग में कंधे से कंधा मिलाकर सरकार के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का दायित्व है कि कर्मचारियों की समस्याओं को सुने और उनका समाधान करे। उन्होंने कहा कि उपनल की ओर से प्रायोजन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था से दूरदराज के अभ्यार्थी मोबाइल, लैपटॉप या साइबर कैफे के माध्यम से घर से ही उपनल की वेबसाइट पर प्रायोजन के लिए पंजीकरण करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उपनल द्वारा 24 हजार अभ्यार्थियों का प्रायोजन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि उपनल कर्मचारियों को मानदेय का भुगतान भी ठीक समय पर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *