Mon. Apr 20th, 2026

हादसे में बाइकसवार मां बेटे की मौत

समाचार इंडिया। देहरादून। सहारनपुर से देहरादून आ रही कार  की आशारोड़ी चेकपोस्ट  के पास बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में  बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कार  Uk07DP/5100  पंजाब के पटियाला से देहरादून आ रही थी। इसी दौरान आशारोड़ी पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर पहले सहारनपुर की ओर जा रही एक बाइक से कार की टक्कर  हो गई। हादसे में  बाइक सवार महिला और पुरुष के साथ ही  एक कार सवार घायल हो गया। तीनों  को 108  से दून अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने बाइक सवार मां, बेटे को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रानी, पत्नी जमशेद, निवासी काजीपुरा, नवादा रोड, सहारनपुर, शाहबाज पुत्र जमशेद के रुप मे हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *