Sun. Apr 19th, 2026

नैनी सैनी से जल्द उड़ान भरेंगे हवाई जहाज

समाचार इंडिया। पिथौरागढ़।  मुख्य सचिव एसएस संधु ने नैनी सैनी एयरपोर्ट एवं पिथौरागढ़के बेस चिकित्सालय भवन का  निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने  नैनी-सैनी एयरपोर्ट का  निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा नैनी सैनी हवाई पट्टी के विस्तार की कार्ययोजना  मुख्य सचिव के समक्ष रखा गया। इस दौरान मुख्य सचिव ने सचिव दिलीप जावलकर से नैनी सैनी में हवाई सेवा शुरू होने के बारे में जानकारी ली । सचिव  जावलकर ने बताया कि  2 माह में हवाई सेवा शुरू हो जाएगी।  मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि बेस चिकित्सालय भवन के हैण्ड ओवर की कार्रवाई तुरन्त की जाए। उन्होंने कहा कि बेस चिकित्सालय भवन के उचित रख-रखाव का भी ध्यान रखा जाय। इस दौरान मुख्य सचिव ने बताया कि सचिव स्वास्थ्य बेस चिकित्सालय के निरीक्षण के लिए पहुंच रहे हैं। संभावना है कि  बेस चिकित्सालय का संचालन अति शीघ्र शुरू हो जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पिथौरागढ़ स्थित बेस चिकित्सालय के संचालन को लेकर सचिवालय स्तर पर भी कुछ दिन पूर्व मीटिंग आयोजित की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *