Sun. Apr 19th, 2026

महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए बनेगी महिला नीति

समाचार इंडिया।नई टिहरी।  उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि महिलाओं के हितों के लिए  महिला नीति बनाई जाएगी। आयोग महिलाओं को लेकर अलग-अलग तरह से काम कर रहा है, प्रत्येक जिले में गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक कर रहा है। नई महिला नीति के संबंध में महिला थाना, महिला डेस्क, हेल्पलाइन आदि के साथ देहरादून में कार्यशाला कर चर्चा की गयी। नई महिला नीति से पहाड़ और मैदान क्षेत्र की महिलाओं की समस्याओं का समाधान होगा और महिलायें सशक्त होंगी। कहा कि एकल महिला और थर्ड जेंडर पर भी आयोग काम कर रहा है। कहा कि महिलायें पुलिस को मित्र समझे और महिलायें सहज होकर पुलिस से मिल सके, इसके पुलिस भी महिलाओं की समस्याओं को समझे, वे इधर-उधर भटके नही, उनके साथ सद्भावनापूर्ण व्यवहार करे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मजबूत एवं सशक्त बनाने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अच्छी सोच है। इससे पूर्व राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल द्वारा महिला कैदियों को लेकर नई टिहरी में जेल में जाकर निरीक्षण किया गया। वहीं मंगलवार को उनके द्वारा नगर पंचायत लम्बगांव टिहरी में जन सुनवाई कार्यक्रम में प्रतिभाग कर महिलाओं की समस्याओं को सुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *