Sat. Sep 21st, 2024

मलारी गांव के पास टूटा ग्लेशियर

समाचार इंडिया। चमोली। चमोली जिले में जोशीमठ से 100 किमी आगे नीति घाटी के चीन सीमा से सटे मलारी गांव के पास आज सुबह साढ़े सात बजे के करीब हिमखंड टूट गया। ग्लेशियर टूटने के बाद वह कुंती नाले में गिरा। ये नाला भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले बॉर्डर की सड़क पर है, हिमखण्ड टूटने के बाद भारी हिमस्खलन हुआ।जिसके बाद चारों ओर बर्फ का गुब्बार दिखाई दिया। घटना के बाद से आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड में है और हिमस्‍खलन की घटना की जानकारी जुटाने में जुटा हुआ है। आपदा प्रबंधन के अनुसार आजकल यहां पर  सेना, आईटीबीपी के जवान और बीआरओ के कर्मचारी रहते हैं। जबकि ग्रामीण निचले स्थानों में निवास करते हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *