Sat. Sep 21st, 2024

घास काटते समय फिसल कर खाई में गिरी महिला, मौत

logo

समाचार इंडिया/पौड़ी। पाबौ ब्लॉक के पिनानी गांव  में एक 55 वर्षीय महिला घास काटते समय फिसल कर खाई में जा गिरी। महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते मे दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार पाबौ ब्लाक के पिनानी गांव की  मुन्नी देवी(55) पत्नी भारत भूषण पशुओं के लिए चारा लेने गांव के समीप ही जंगल गई थी। इसी बीच घर लौटते समय महिला का अचानक पैर फिसल गया और वह चट्टान से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। साथ की अन्य महिलाओं ने  उसे खाई से बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलने पर महिला के परिजन उसे आनन फानन में हंस फाउंडेशन अस्पताल सतपुली ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मतृ घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *