Sat. Sep 21st, 2024

राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का किया आयोजन

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। देहरादून में राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  कैबिनेट मंत्री, रेखा आर्या, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं खेल व युवा कल्याण एवं विशिष्ट अतिथि के रूप  विधायक, उमेश शर्मा, काऊ, रायपुर, देहरादून एवं उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य, दीपक गुलाटी, उपस्थित रहे। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुये सुश्री आरती बलोदी, राज्य नोडल अधिकारी द्वारा इस वर्ष की थीम- ‘‘बालिका सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं डिजिटलाइजेशन‘‘ पर जानकारी प्रदान करते हुये उपरोक्त थीम के आधार पर विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा विषय विशेष पर दी जाने वाली संक्षिप्त जानकारी प्रदान की गयी एवं बालिकाओं को प्रदान किये जाने वाले किट की भी जानकारी दी गयी,- जिसमें खाण्ड से निर्मित तिल के लड्डू, पंताजलि निर्मित ऑवला कैण्डी, विभागीय योजनाओं की जानकारी हेतु अध्ययन सामग्री, सेनैटरी नैपकिन, पेपर सोप, नेलकटर एवं जूट बैग सम्मिलित है। साथ ही बताया गया कि उक्त खाद्य सामग्री बालिकाओं के लिये लगभग 01 माह के लिये प्रदान की जा रही है। तद्क्रम में विभिन्न विशेषज्ञों के माध्यम से कार्यक्रम में देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों एवं बाल देखरेख संस्थानों से आयी बालिकाओं को जानकारी प्रदान की गयी एवं। कार्यक्रम में उपस्थित निम्न विशेषज्ञों द्वारा निर्धारित विषय विशेष पर जानकारी प्रदान की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *