Fri. Sep 20th, 2024

मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की सहमति और संस्तुति के बाद पार्टी के सांगठनिक जिलों के सभी ज़िला अध्यक्षों ने सभी मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि जिला अध्यक्षों के जारी नामों की सूची में समाज के सभी वर्गों, महिलाओं एवम युवाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसी क्रम में नीचे तक मजबूत सांगठनिक इकाई गठन के उद्देश्य से अब मंडल टीम, बूथ एवं पन्ना समिति के गठन की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा। देहरादून के जिलाध्यक्ष ग्रामीण मीता सिंह ने त्यूणी का मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा को, चकराता मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह, क्वांसी मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह राणा को बनाया गया है जबकि कालसी दिनेश तोमर, विकासनगर विपुल मोसला, विकासनगर ग्रामीण खजान नेगी, हरर्बटपुर ऋषभ अग्रवाल, शिवालिक ग्रामीण सुरेश उनियाल, सहसपुर प्रमोद सिंह, सुद्दोवाला पिंकी देवी और शिवालिक नगर के मंडल अध्यक्ष दर्शन सिंह रावत बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *