Wed. Jul 1st, 2026

यातायात और पार्किंग व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

logo

समाचार इंडिया।रुद्रप्रयाग। आगामी केदारनाथ यात्रा को लेकर पुलिस अधीक्षक डा. विशाखा अशोक भदाणे ने सोनप्रयाग व गौरीकुंड का स्थलीय निरीक्षण करते हुए यातायात और पार्किंग व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रा में पार्किंग स्थलों तक पहुंचने के लिए एप्रोच मार्ग को सही कराने के लिए संबंधित विभागों से पत्राचार करने की बात भी कही। साथ ही सोनप्रयाग कोतवाली से केदारनाथ को सीसीटीवी कैमरा से लिंक करने के निर्देश दिए, जिससे गौरीकुंड व धाम जाने वालों की मॉनीटरिंग हो सके। पुलिस अधीक्षक ने गौरीकुंड में घोड़ा पड़ाव और चौकी का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस चौकी के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव तैयार कर कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस बल को गौरीकुंड से केदारनाथ जाने वाले मजदूरों का सत्यापन करने और नाम, पता का रजिस्टर में उल्लेख करने को कहा। एसपी ने सोनप्रयाग में प्रस्तावित थाना भवन का निर्माण मास्टर प्लान के तहत होने से पूर्व जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने और एस्टीमेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *