Tue. Jun 30th, 2026

सुरक्षा कर्मियों को दिए दिशा-निर्देश

समाचार इंडिया/बागेश्वर। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ वेयर हाउस, स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। वहां की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की और सुरक्षा कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। मंगलवार को डीएम ने स्ट्रांग रूम की सील खोली। ईवीएम, वीपीपैट मशीनों की स्थिति और सील का जायजा लिया। स्ट्रांग रूम को पुन: सील किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। उन्होंने सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी चंद्र सिंह इमलाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी आरसी आर्या, तहसीलदार दीपिका आर्या, प्रतिनिधि भाजपा जगदीश जोशी, कांग्रेस ललित बिष्ट, सपा दीवान सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *