कार्यकर्ताओं ने सजवाण का फूल मालाओं के साथ किया भव्य स्वागत

बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कुवर सजवाण ने कहा कि निष्ठा व समर्पित भावना से कार्य करने वाले हर कार्यकर्ता को पार्टी में उचित सम्मान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में भारत जोडों यात्रा के समापन के बाद हाथ से हाथ जोडो़ यात्रा के लिए प्रभारी नियुक्त किये गये है तथा सभी प्रभारी अभी से हाथ से हाथ जोडो़ यात्रा की तैयारियों में जुट गये है तथा हर कार्यकर्ता को हाथ से हाथ जोडो़ यात्रा में अपना भरपूर सहयोग देना होगा। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बदौलत पार्टी को मजबूती मिली है इसलिए पार्टी में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पार्टी में उचित सम्मान दिया जायेगा तथा किसी भी कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सलाह ली जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अभी से आगामी समय में सम्पन्न होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए कमर कसनी होगी। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल नजर आ रही है तथा प्रदेश में कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार चरम हैै। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने वेरोजगारी, महंगाई व बिजली की बढ़ती दरों के खिलाफ प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर अपने गुस्से का इजहार किया।

इस मौके पर ऊखीमठ प्रभारी गणेश तिवारी,अगस्तयमुनि प्रभारी विनोद राणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आनन्द सिंह रावत, पूर्व प्रदेश सदस्य रीता पुष्वाण, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला संयोजक कुवर लाल आर्य, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बसन्ती रावत, सुनील झिक्वाण, रणजीत रावत, हरि कृष्ण गोस्वामी, कैलाश पुष्वाण, दिनेश चन्द्र सेमवाल केदारनाथ विधानसभा प्रभारी दिव्याशु बर्त्वाल, गिरीश चौहान, धर्मेन्द्र पुष्वाण, कुवर सिंह रावत, प्रदीप उखियाल सहित दो दर्शन से अधिक कार्यकर्ता मौजूद थे।
लक्ष्मण सिंह नेगी
