Fri. Sep 20th, 2024

जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं

logo

समाचार इंडिया/बागेश्वर। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 19 समस्याएं दर्ज हुईं। चार शिकायत वर्चुअल की गईं। कुछ समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि सभी अपने कार्यालय से संबंधित लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करें, तांकि आम जनता को अनावश्यक रूप से समस्याओं का सामना न करना पडे़। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को क्षेत्र का भ्रमण कर जनता की समस्याओं का निस्तारण करने को कहा, तांकि जनता को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए जिला मुख्यालय न आना पड़े। जनता की समस्याओं का भ्रमण दौरान ही निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जनता दरबार में सविता नगरकोटी ने राशन कार्डो में गडबड़ी दूर करने की मांग की। अर्जुन सिंह माजिला ने कांडा क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए क्षेत्र में पर्यटक आवास गृह निर्माण करने की मांग की। पंद्रहपाली निवासी बहादुर राम ने पंद्रहपाली एवं ठंडापानी में विभिन्न विकास कार्यो की जांच की मांग की। नदीगांव निवासी हरीश जोशी ने पड़ोसी द्वारा उपजाऊ भूमि के ऊपर पिट बनाने व पिट की गंदगी खेत में आने की शिकायत की। सभासद ज्वालादेवी वार्ड नीमा दफौटी ने वार्ड में विद्युत पालों की कमी से विद्युत संयोजन में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। सैंज में हनुमान मंदिर के पास खाली जगह पर क्रियाघर बनाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *