Sun. Jun 28th, 2026

SDRF टीम ने 30 फिट गहरी नदी से बरामद किया शव

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। थाना मोरी ने SDRF टीम को सूचित किया गया था की दो युवक खाई में गिर गये। जिनके रेस्क्यू के लिए SDRF टीम कि आवश्यकता है। सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी आशिक अली के हमराह डीप डाइविंग इक्विपमेंट सहित घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर कार्यवाही करते हुऐ गहरी खाई में उतरकर एक व्यक्ति को खाई से सकुशल रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। घायल व्यक्ति से पता चला कि उसका एक और साथी नीचे गिरा है। वह दोनों व्यक्ति रात्रि में पहाड़ से नीचे खाई में गिर गये थे। सूचना पर दूसरे व्यक्ति की भी सर्चिंग नदी में की गयी परन्तु रात्रि होने के कारण उसका का कुछ पता नहीं चल पाया। SDRF टीम द्वारा लगातार तीन दिनों से अलग अलग स्थानों पर गहन सर्चिंग कि गयी। विगत दिनों की गहन सर्चिंग के उपरान्त आज डूबे व्यक्ति के शव को 30 फिट गहरी नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *