Sun. Jun 28th, 2026

चरस कारोबारियों का पर्दाफाश

logo

समाचार इंडिया/बागेश्वर। एसओजी ने चार लाख 16 हजार रुपये की चरस के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस को नव वर्ष में बड़ी सफलता मिली है। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये ईनाम की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा ने पत्रकार वार्ता में अवैध चरस का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि नशा मुक्त अभियान के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। सभी थाना, चौकी को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन अंकित कंडारी और शिवराज सिंह राणा के पर्यवेक्षण में पुलिस चेकिंग अभियान पर थी। समण मंदिर बिलौना के पास राकेश पुत्र आजाद के कब्जे से 0.580 ग्राम और जगवीर पुत्र रणवीर से 1.432 किलो अवैध चरस बरामद की गई। आरोपित हरियाणा, रोहतक जिले के गांधरा निवासी हैं। चरस की कीमत 2,12000 रुपये आंकी गई है। जबकि एक अन्य मामले में मंडलसेरा बायपास से मोबिन पुत्र जरीफ अहमद निवासी केलाखेड़ा, यूएस नगर से 2.04 किलो चरस बरामद की गई है। इस चरस की कीमत दो लाख चार हजार रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीकृत किया गया है। टीम में एसओजी प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला, एचसी राजभानु बिष्ट, कांस्टेबल रमेश सिंह, संतोष सिंह, राजेश भट्ट, राजेंद्र प्रसाद शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *