Sun. Jun 28th, 2026

जरूरतमंद लोगों को कम्बल और फल भेंट कर नववर्ष की दी शुभकामनाएं

logo

समाचार इंडिया/पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने शनिवार देर सांय को बैंज्वाड़ी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने जरूरतमंद लोगों को कम्बल व फल भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी के गांव पहुंचने पर स्थानीय लोग गदगद नजर आए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी व जल्द समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वसन ग्रामीणों को दिया। नए साल के आगमन से कुछ क्षण पूर्व जिलाधिकारी ने विकासखंड पौड़ी के अंतर्गत बैंज्वाड़ी गांव पहुंचकर जरूरतमंदों को कंबल व फल भेंट कर नया वर्ष मनाया। ठंड से बचने के लिए जरूरतमंदों ने यह मदद पाकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आप पहले अधिकारी हैं जो कि नया साल मनाने के लिए किसी पर्यटक स्थल पर न जाकर हमारे बीच आ रहे हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने वहाँ उपस्थित लोगों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीतलहर व ठंड के प्रकोप को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था निरन्तर रूप से बनाये रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए जरूरी सामाग्री वितरण करने में सहयोग करें। साथ ही उन्होंने कहा कि अन्य संस्थानों को भी मदद में आगे आना चाहिए, जिससे निर्धन/असहाय लोगों को सहायता मिल सकेगी। उन्होंने उपजिलाधिकारी सदर को निर्देश दिए कि जिन जरूरतमंदों को कंबल वितरित किये गए हैं उनको प्रधानमंत्री उज्ज्वल योजना, पूर्ति विभाग व समाज कल्याण जैसी योजनाओं का लाभ मिल पा रहा है कि नहीं इस संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने बैंज्वाड़ी गांव पहुंचकर सरोजनी देवी, दमयंती देवी व दीपा देवी को कंबल वितरण किए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर आकाश जोशी, कानूनगो संजय नेगी, राजस्व उपनिरीक्षक कुलदीप रावत सहित अन्य उपस्थित थे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *