Sun. Jun 28th, 2026

कोरोना से एक की मौत

समाचार इंडिया/देहरादून।  राज्य में तीन माह बाद कोरोना का खतरा एक बार फिर से बढ़ गया है। साल के पहले दिन ही राज्य में कोरोना से एक की मौत हो गई। उत्तराखंड स्टेट हेल्थ कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3 नए संक्रमित पाए गए हैं, जबकि एक मरीज की मौत हुई है।  रविवार  को जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश  में कोरोना के 3 संक्रमित पाए गए हैं, जबकि दून अस्पताल में भर्ती एक कोरोना मरीज की आज उपचार के दौरान मौत हो गई। राज्य में वर्तमान में कोरोना के 34 एक्टिव मामले हैं। रिकवरी प्रतिशत 96.1 है। जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक 104612 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 100443 स्वस्थ हो चुके हैं तथा 334 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *