Fri. May 1st, 2026

भट्ट ने प्रधानमंत्री की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की है। केंद्रीय मंत्री भट्ट ने कहा कि यह अत्यंत दुखद समाचार है उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन की संघर्षपूर्ण जीवन को अत्यंत कठिन और प्रेरणा भरपूर बताया। भट्ट ने कहा कि जो संस्कार उन्होंने अपने परिवार को दिए उसी से नरेंद्र भाई मोदी जैसा नेतृत्व देश को मिला है। उन्होंने कहा कि अत्यंत सरल एवं ममतामय छवि हमेशा देश के लोगो के स्मरण में रहेगी। भट्ट ने कहा कि ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति प्रदान किए जाने के लिए प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *