Sat. Sep 21st, 2024

प्रधानमंत्री मोदी की मां का निधन

समाचार इंडिया/देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन का आज सुबह गांधी नगर के मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया गया। अहमदाबाद के यू एन मेहता अस्पताल में आज तड़के उनका निधन हो गया था। वह सौ वर्ष की थीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और परिवार के अन्य सदस्यों ने सनातन हिन्दू धर्म के अनुसार उनकी अंत्येष्टि की। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर भावुक संदेश में कहा है कि एक शानदार शताब्दी अब भगवान की चरणों में लीन हो गयी है। उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए मोदी ने कहा कि वे आज अपनी मां में एक साध्वी, कर्मयोगी और नैतिकता को समर्पित व्यक्ति देख रहे हैं। अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्य, राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। वहीं राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता के निधन पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *