Sat. Jun 27th, 2026

कार खाई में गिरी, महिला की मौत

समाचार इंडिया।पौड़ी। द्वारीखाल ब्लॉक के ग्रामसभा घंडालू में सिलोगी-व घंडालू के बीच एक कार घंडालू बैंड के निकट अचानक खाई में जा गिरी। इससे वाहन में सवार  अध्यापिका की  मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गूम में तैनात शिक्षिका चित्रा कन्नौजिया छुट्टी के बाद पति के साथ कार से सिलोगी की ओर जा रही थी। इसी दौरान  घंडालू बैंड के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और वह  गहरी खाई में जा गिरी। राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर जाकर दोनों को खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। हादसे में चित्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहा उसका पति बुरी तरह से घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *