Sat. Sep 21st, 2024

रिश्तों का खून: भाइयों ने भाई को मौत के घाट उतारा

समाचार इंडिया। बागेश्वर। बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के अंतर्गत  नौकोड़ी, हरसिंग्याबगड़ गांव में  दो भाइयों को चाकू से  गोद दिया। हमले में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।  दो भाइयों पर हमला किया गया है। जिसमें एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई है। शांत स्थल में हुई इस वारदात से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार नौकोड़ी गांव में 40 परिवार रहते हैं , इन दिनों यहाँ  धाम सिंह कोरंगा के आंगन में जागर का आयोजन हो रहा है। जागर में शामिल दो भाई शंकर सिंह और खुशाल सिंह, पुत्र मोहन सिंह आंगन में जल रहे अलाव सेक रहे थे। जागर में शामिल उनके दो चचेरे भाई चंचल सिंह और महेश सिंह, पुत्र जवाहर सिंह  इस बीच वहां पहुंचे और अचानक दोनों भाइयों ने अलाव के पास बैठे चंचल सिंह और उनके छोटे भाई खुशाल सिंह पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में लोगों में अफरातफरी मच गई। इसके बाद दोनों भाई वहां से भाग गए। हमले में चंचल सिंह (34) की चाकू लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खुशाल सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों घायल को तुरंत जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने  उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए हाईसेन्टर रेफर कर दिया है, जहां उसकी हालत गम्भीर बताई जा रही है।  पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँची और दो भाइयों ने अपने चचेरे भाइयों पर क्यों हमला किया  इसकी जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *