Sat. Apr 18th, 2026

मशहूर टीवी अभिनेत्री तुनिषा ने की आत्महत्या

समाचार इंडिया। डेस्क।  सब टीवी के शो ‘अली-बाबा -दास्तान ए काबुल’ में नजर आने वाली तुनिषा शर्मा (20) ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।  जानकारी के अनुसार अभिनेत्री ने आज टीवी शो के  मेकप रूम में शूटिंग के दौरान फंदा लगाकर आत्महत्या की। सहयोगी उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए  लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने अपना करियर भारत का वीर पुत्र- महाराणा प्रताप से शुरू किया था। इसके बाद वह चक्रवर्ती अशोक सम्राट, गब्बर पूछवाला, शेर ए पंजाब- महाराजा रणजीत सिंह, इंटरनेट वाला लव, इश्क सुभान अल्लाह  में  काम किया है। इसके साथ ही तुनीषा शर्मा ने फितूर, बार बार देखों, कहानी 2, दुर्गा रानी सिंह और दबंग 3 में भी काम किया था। फितूर और बार बार देखो में उन्होंने यंग कटरीना कैफ की भूमिका निभाई थी। तुनिषा ने धारावाहिकों के अलावा कहानी 2 और दुर्गा रानी सिंह में और सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म दबंग 3 जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया था। उन्होंने सरदारी, प्यार हो जाएगा, नैनो का यह रोना जाए ना, तू बैठ मेरे सामने, हीरिए और पानी ना समझ जैसे म्यूजिक वीडियो में भी काम किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *