Tue. Jun 9th, 2026

क्विज प्रतियोगिता में आयशा ने मारी बाजी

समाचार इंडिया। गोपेश्वर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आज जोशीमठ के राजकीय इंटर कॉलेज बड़ागांव में कुष्ठ रोग विषय पर क्विज प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में कक्षा 11 की छात्रा आयशा ने प्रथम, कक्षा 11 के रितेश रावत ने द्वितीय और  कक्षा 9 के छात्र दीपांशु रावत ने  तृतीय स्थान प्राप्त किया । इन छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से कुष्ठ रोग परामर्शदाता पीएस बोरा द्वारा विद्यालय में छात्र छात्राओं को कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *