Sat. Sep 21st, 2024

प्रदेश की महिला परिवार की सबसे सशक्त सदस्य

logo

समाचार इंडिया। देहरादून। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने आज देहरादून स्थित राजभवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुलाकात कर महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की महिलाएं परिवर्तन की क्रांति लाने में सक्षम हैं और प्रदेश की महिला परिवार की सबसे सशक्त सदस्य हैं। राज्यपाल ने महिला आयोग की अध्यक्ष से कहा कि महिला आयोग महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को सही मार्केट और उनकी पैकेजिंग, ब्रांडिंग , वैल्यू एडिशन में सहायता कर उनका आर्थिक सशक्तिकरण करने में मदद करें। श्रीमती शर्मा ने राज्यपाल को आश्वासन दिया की आयोग उत्तराखण्ड में महिला सशक्तिकरण से संबंधित कार्यक्रमों में सहयोग करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *