Mon. Jun 8th, 2026

राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर प्रारंभ

logo

समाचार इंडिया/बागेश्वर। विक्टर मोहन जोशी स्मारीक राजकीय इंटर कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर प्रारंभ हो गया है। यह शिविर दिन-रात चलेगा और स्वयंसेवी जन जागरूकता अभियान भी आयोजित करेंगे।
सोमवार को ज्वालादेवी वार्ड के सभासद नीमा ड्याराकोटी ने शिविर का शुभारंभ किया। कहा कि स्वयंसेवी समाज को अच्छा संदेश देने का प्रयास करेंगे। शिविर को छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण है।स्वयंसवेकों ने स्वागत और लक्ष्य गीत गाया। कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार टम्टा ने राष्ट्रीय सेवा योजना का इतिहास, उद्देश्य, आदर्श और चिह्न के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि विशेष शिविर में 50 छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। जिन्हें सात ग्रुपों में बांटा गया है। अलग-अलग ग्रुप लीडर होते हैं और एक ग्रुप कमांडर निर्वाचित किया जाता है। छात्रों में मिलजुल कर टीम भावनाओं का विकास होता है। प्रधानाचार्य दीप चंद जोशी ने अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान कमला परिहार, ग्रुप कमांडर नीरज सिंह, अयान कुरेशी, सुरेश थापा आदि ने विचार रखे। इस मौके पर गिरीश सिंह रावत, राजेश आगरी, हेम जोशी, हरीश रावल, भगवती प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *