Sun. Jun 7th, 2026

दो केयरटेकरों ने जहर खाकर की आत्महत्या

logo

समाचार इंडिया/देहरादून।
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के बिधौली स्थित एक गेस्ट हाउस के दो केयरटेकरों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मौके से पुलिस को जहर की एक शीशी भी बरामद हुई है। मरने वाले महिला और पुरुष दोनों रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। प्रेम नगर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। प्रेम नगर पुलिस के अनुसार आज ग्राम प्रधान कंडोली मुकेश कुमार ने सूचना दी कि ग्राम बैसकवाली अपर कंडोली में एक घर में एक पुरुष और एक महिला अचेत अवस्था में पड़े हैं । हिलाने डुलाने और आवाज लगाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे। सूचना पर एसआई चंद्रशेखर नौटियाल मौके पर पंहुचे। मौके पर एक घर में एक पुरुष व एक महिला का अचेतन शरीर पड़ा है। जांच करने पर पता चला कि दोनों की मौत हो चुकी है। नाम पते की जानकारी करने पर पुरुष का नाम अतर सिंह (50) पुत्र तोलूराम निवासी ग्राम लोवर कंडोली थाना प्रेमनगर देहरादून व महिला का नाम कौशल्या (50) पत्नी भूराराम निवासी गांव मथाना थाना पीपली कुरुक्षेत्र हरियाणा होना पता चला। गांव वालों से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों आपस में रिश्तेदार थे। मौके पर फील्ड यूनिट पहुंची। कमरे की तलाशी में मौके से एक जहर की बोतल मिली। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि संभवत दोनों महिला व पुरुष ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की है। मौत के कारणों का सही पता करने के लिए पंचायत नामा की कार्यवाही की गई। शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए राजकीय दून चिकित्सालय देहरादून मोर्चरी में भिजवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *