Sat. Jun 6th, 2026

महाराज ने विस्थापित परिवार को चेक वितरित किये

समाचार इंडिया। नई टिहरी। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को जिला मुख्यालय नई टिहरी में नंद गांव, गडोली, खांड आदि गांव के चिन्हित 101 परिवारों को 29 करोड़ 68 लाख रुपये वितरित किए। उन्होंने यह चेक टिहरी बांध विस्थापित परिवारों को संपार्श्विक क्षति नीति के तहत दिए। वंही बांध प्रभावित रौलकोट गांव के 113 पात्र परिवारों को लॉटरी के माध्यम से आवंटन पत्र  निर्गत किए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, धनौल्टी विधायक प्रीतम पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल सहित ब्लॉक प्रमुख आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *