Sat. Jun 6th, 2026

विजय दिवस पर रणबांकुरों को किया याद

logo

समाचार इंडिया। बागेश्वर। विजय दिवस जनपद में शहीद स्मारक में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन  किया। गौतलब है कि विजय दिवस 1971 भारत-पाक युद्ध में भारत की विजय पर मनाया जाता है। भारत-पाक इस युद्ध में जनपद में 25 वीर सैनिकों ने शहादत दी। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा कार्यक्रम में मौजूद 6 शहीदों की वीर नारियों को शॉल भेंट कर सम्मनित किया गया। विजय दिवस पर शहीद स्थल में मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत बसंती देव, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, ब्लाक प्रमुख पुष्पा देवी, पुलिस अधीक्षक हिमांशु वर्मा, उप जिलाधिकारी हरगिरी, पुलिस उपाधीक्षक एस.एस. राणा, रेडक्रास अध्यक्ष संजय साह जगाती, सैनिक कल्याण अधिकारी रणजीत सेठ, वीर नारियों व पूर्व सैनिकों द्वारा शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए सैनिक कल्याण अधिकारी ने 1971 युद्ध की विस्तृत जानकारियां दी व वीर शहीद सैनिकों का नमन करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड सैनिकों का प्रदेश है, प्रदेश के सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए हमेशा शहादत दी है यह हमारे लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम में  6 वीर नारियों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *